Monday, August 12, 2013

नौका दौड़:केरल सरकार करेगी 17.50 लाख रुपये का योगदान

11-अगस्त-2013 17:54 IST
केंद्र भी देगा 17.50 लाख रूपये 
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने केरल में अलेप्‍पी और आस-पास के क्षेत्रों के पश्‍चजल में हर वर्ष होने वाली नौका दौड़ के लिए सहायता देने का फैसला किया है। केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्री श्री के. चिरंजीवी ने अलपुझा में 61वीं नौका दौड़ के शुभारंभ के अवसर पर घोषणा की कि केरल सरकार 17.50 लाख रुपये का योगदान करेगी जबकि इतनी ही राशि केन्‍द्र सरकार द्वारा भी दी जायेगी। 
नौका दौड़ का उद्घाटन केरल के राज्‍यपाल निखिल कुमार ने किया जबकि केरल के लोक निर्माण मंत्री श्री वी. के. इब्राहिम कुंजू ने झंडा फहराया। केन्‍द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री श्री कोडिकुन्निल सुरेश और राज्‍य के कई अन्‍य प्रमुख नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 
श्री चिरंजीवी ने इस अवसर पर एक विशाल अलेप्‍पी बैकवाटर विकास परियोजना की घोषणा की, जिसके लिए पर्यटन मंत्रालय 47;62 करोड़ रुपये का प्रावधान करेगा। श्री चिरंजीवी ने कहा कि केरल के पश्‍च जल और नौका दौड़ के वार्षिक आयोजन में पर्यटन के विकास की व्‍यापक संभावनाएं है। इस लिए पर्यटन मंत्रालय मंत्रालय केरल के पश्‍चजल क्षेत्रों को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर का पर्यटन स्‍थल बनाने के लिए हर संभव उपाय करेगा। (पीआईबी)
******

Wednesday, January 9, 2013

कोच्चि में हुई प्रवासी वैश्विक सलाहकार परिषद की बैठक

09-जनवरी-2013 12:52 IST
उद्देश्‍य विभिन्‍न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रवासी भारतीयों के ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना
विश्वभर से 13 प्रसिद्ध प्रवासी भारतीयों ने लिया भाग
प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह की प्रवासी वैश्विक सलाहकार परिषद की बैठक कल कोच्चि में हुई। विश्वभर से 13 प्रसिद्ध प्रवासी भारतीयों ने इसमें भाग लिया। बैठक में प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री श्री वायलार रवि, वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री श्री आनंद शर्मा, विदेश मंत्री श्री सलमान खुर्शीद, मानव संसाधन मंत्री श्री एम.एम. पल्‍लम राजू, योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष डॉक्‍टर मोंटेक सिंह आहलुवालिया और केन्‍द्र सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। 

बैठक में जिन प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया, उनमें श्री करण एफ. बिलीमोरिया, श्री स्‍वदेश चटर्जी, सुश्री इला गांधी, लॉर्ड खालिद हमीद, डॉक्‍टर रेणु खाटोर, श्री किशोर मधुबनी, श्री एल.एन. मित्‍तल, लॉर्ड भीखु छोटालाल पारेख, श्री सैम‍पितरोदा, तान श्री दातो अजीत सिंह, श्री नेविले जोसफ रोस, प्रोफेसर श्रीनिवास एस.आर.वर्धन और श्री युसूफाली एम.ए. शामिल थे। 

बैठक में प्रतिभागियों ने महत्‍वपूर्ण अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों और भारत पर होने वाले उनके प्रभावों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। इनमें वैश्विक आर्थिक स्थिति, पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की घटनाएं, ऊर्जा सुरक्षा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में प्रवृत्तियां जैसे मुद्दे शामिल थे। सदस्‍यों ने भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच तथा भारत और विभिन्‍न देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में भी अपने विचार प्रस्‍तुत किये। 

प्रधानमंत्री ने उनके दृष्टिकोण और रचनात्‍मक सुझावों के लिए सदस्‍यों का धन्‍यवाद किया। 

प्रधानमंत्री की प्रवासी वैश्विक सलाहकार परिषद का गठन वर्ष 2009 में हुआ था और हर साल इसकी बैठक होती है। इसका उद्देश्‍य दुनिया भर में फैले विभिन्‍न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रवासी भारतीयों के ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना है, ताकि भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच सम्‍पर्कों के लिए व्‍यापक एजेंडा तैयार किया जा सके। (PIB)      
कोच्चि में प्रवासी वैश्विक सलाहकार परिषद की बैठक
मीणा/राजगोपाल/गीता-97

Friday, October 26, 2012

केरल में जेलों के लिए सौर-ऊर्जा का उपयोग

26-अक्टूबर-2012 12:15 IST
विशेष लेख                                                                                               जैकब अब्राहम
Courtesy Photo
केंद्रीय जेल, तिरूवनंतपुरम स्‍वच्‍छ और नवीकरणीय सौर-ऊर्जा पर पूरी तरह निर्भर रहने वाली देश की पहली जेल बन गई है। तिरूवनंतपुरम में पूजापुरा स्थित इस केंद्रीय जेल में 7.9 करोड़ रूपये की लागत से सौर-ऊर्जा परियोजना स्‍थापित की गई है। जेल के विभिन्‍न ब्‍लॉकों की स्‍ट्रीट-लाइट और पंखे, खाना बनाने, चपाती बनाने और पानी के लिए पंप चलाने से संबंधित कार्य सौर-ऊर्जा से किये जायेंगे। इस परियोजना द्वारा लगभग 229 किलोवॉट बिजली का उत्‍पादन होगा।
     इस परियोजना से बिजली की खपत में काफी कमी आयेगी जिससे जेल विभाग को राहत मिलेगी। केरल राज्‍य बिजली बोर्ड ने पिछले वर्ष इस केंद्रीय जेल से 1.27 करोड़ रूपये का भुगतान लिया है। बिजली की दरें बढ़ने से यह राशि 2 करोड़ प्रतिवर्ष हो जायेगी। सौर बिजली के पारगमन से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति और 12 घंटे का बैकअप सुनिश्चित किया जा सकेगा। राज्‍य के अपर महानिदेशक (जेल) के अनुसार सौर बिजली परियोजनाएं राज्‍य की सभी जेलों में स्‍थापित की जायेंगी, जिसके लिए 25.56 करोड़ रूपये की राशि निर्धारित की गई है। 13वें वित्‍त आयोग ने राज्‍य में जेलों के आधुनिकीकरण के लिए 154 करोड़ रूपये आवंटित किये थे। इसमें से 14.79 करोड़ रूपये केंद्रीय जेल पूजापुरा के विकास कार्यक्रमों के लिए रखे गये हैं।
     24 घंटे बिजली की आपूर्ति और 12 घंटे के बेकअप से केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्‍यवस्‍था में मजबूती आई है। जेलों से कैदियों के फरार होने की अधिकांश घटनायें बिजली की कटौती के दौरान हुई है। सोलर-ऊर्जा के पारगमन से यह समस्‍या पूरी तरह समाप्‍त हो गई है।
     केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय इस परियोजना की कार्यान्‍व्‍यन लागत का 30 प्रतिशत अनुदान उपलब्‍ध करायेगा और इतना ही अनुदान गैर-परंपरागत ऊर्जा एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी (एएनईआरटी) के लिए राज्‍य की एजेंसी द्वारा उपलब्‍ध कराया जायेगा। केरल वर्तमान में बिजली की कमी का सामना कर रहा है और सरकार ने राज्‍य में प्रतिदिन 1 घंटा बिजली कटौती लागू कर रखी है। वर्ष 2020 तक राज्‍य की बिजली की आवश्‍यकता बढ़कर 6,000 मेगावाट हो जायेगी, जबकि वर्तमान बिजली उत्‍पादन इससे बहुत कम है।
     इन पहलुओं को ध्‍यान मे रखते हुए राज्‍य बडे स्‍तर पर सौर-ऊर्जा को उपयोग में लाने की योजना बना रहा है। सरकार ने राज्‍य में 10,000 घरों की छतों पर सोलर पैनल स्‍थापित करने के लिए एक पायलट योजना लागू करने का निर्णय लिया है। यह‍ सोलर पैनल 1 किलोवाट क्षमता के होंगे जिनसे उत्‍पादित बिजली को 1 बैटरी में संचित कर लिया जायेगा और इसका घर में लगे विद्युत उपकरणों को चलाने में उपयोग किया जा सकेगा। इस परियोजना से प्रत्‍येक वर्ष 10 मेगावाट बिजली का उत्‍पादन करने में मदद मिलेगी। राज्‍य के विद्युत मंत्री श्री अर्यादान मोहम्‍मद ने कहा कि सफल होने पर इस परियोजना का अधिक से अधिक घरों में विस्‍तार किया जायेगा।
केरल में जेलों के लिए सौर-ऊर्जा का उपयोग
मीणा/इंद्रपाल/चंद्रकला-273

Saturday, October 13, 2012

A free medical camp

Public Information Campaign on Bharat Nirman
A free medical camp organised at the Public Information Campaign on Bharat Nirman, organised by PIB, Thiruvananthapuram, in Pandalam Grama Panchayat, Kerala on October 11, 2012. (PIB)

Monday, September 17, 2012

NDMA Team to Visit Guwahati

To review the recent floods in Assam  
Shri V.K. Duggal and Shri K.M. Singh, members of National Disaster Management Authority (NDMA), will be visiting Guwahati on September 18-19, 2012 to review the recent floods in Assam with the Minister incharge of Disaster Management, Chief Secretary, DGP and other senior officers of Assam. The team will also analyse as to what can be done to improve the existing early warning, preparedness response and mitigation systems for future and what assistance can be provided by the Govt. of India in this regard. 

The Members will be accompanied by Shri B.S. Aggarwal, Jt. Advisor (Mitigation Projects) and Dr. S.K. Jena, Senior Research Officer. 

S/Shri C.K. Agrawal, Chief Engineer, Deepak Kumar, Superintendent Engineer (Coordination) from the office of Central Water Commission, Shillong/Guwahati, Shri Avdesh Kumar from India Meteorological Department, Guwahati, Faculty Member from Administrative Training Institute, Guwahati and Shri Kashindra Yadav, Chairman, Brahmaputra Board and Dr. Digmber Barman from North Eastern Space Application Centre, Shillong, and Shri A.K. Singh, Commandant, NDRF Batallion, Guwahati will also be attending the meeting.(PIB)
17-September-2012 17:43 IST
NDMA Team to Visit Guwahati
***

Thursday, September 13, 2012

PM’s Speech at the KUWJ


Inaugural Function of Golden Jubilee Celebrations
The Prime Minister, Dr. Manmohan Singh at the inaugural function of the Golden Jubilee Celebrations of the Kerala Union of Working Journalists, in Kochi on September 13, 2012. The Chief Minister of Kerala, Shri Oommen Chandy and the Union Ministers are also seen.
The Prime Minister, Dr. Manmohan Singh being presented a memento by the KUWJ General Secretary, Shri Manoharan Morayi, at the inaugural function of the Golden Jubilee Celebrations of the Kerala Union of Working Journalists, in Kochi on September 13, 2012. The Chief Minister of Kerala, Shri Oommen Chandy and the Defence Minister, Shri A. K. Antony are also seen.
Following is the text of the Prime Minister, Dr. Manmohan Singh’s address at the Inaugural Function of Golden Jubilee Celebrations of Kerala Union of Working Journalists:

“It is a pleasure and privilege for me to inaugurate this Golden Jubilee Celebrations of the Kerala Union of Working Journalists. On this happy occasion, I very warmly greet all members of this creative organization.

I understand that the Kerala Union of Working Journalists is the only organisation representing journalists in Kerala. It is an organisation free from any ideological or political leanings, and one which works to resolve issues concerning the professional activities of journalists in Kerala.

The training programmes that the Kerala Union of Working Journalists began for newcomers in journalism led to the formation of the Kerala Press Academy, a pioneer in Indian journalism training institutions. The organisation established the first Press Club in the country at Ernakulam district, which was inaugurated by the then Prime Minister Shrimati Indira Gandhi in December 1968. Kerala Union of Working Journalists has a democratic structure with an elected-body leading the organisation. 

I compliment the Kerala Union of Working Journalists for having made a very important contribution towards promoting responsible and creative journalism over 50 years of its very purposeful existence.

Kerala has a vibrant and fiercely independent media. Journalists from the State have made a mark in media across the world. Malayalam newspapers have contributed immensely to the development of an independent and free press in India as a whole. Most of the old newspapers in Kerala were started as a part of the freedom movement. The fact that Kerala has three newspapers ‘Deepika’, ‘Malayala Manorama’ and ‘Kerala Kaumudi’ that have now been in publication for more than 100 years speaks for itself. Another daily, Mathrubhumi, will soon cross the 100 years mark.

Though small geographically, Kerala has 10 newspapers with a daily circulation of more than 100,000 each. Among these, Malayala Manorama and Mathrubhumi have a readership of more than one crore.

In the broadcast segment, the first satellite channel in any regional language, Asianet, belongs to Kerala. Today, the State has more than 10 channels with daily news bulletins, including five 24 hours news channels.

These facts show that the media plays a very important role in the everyday life of the people of this state. They also point out that the journalists in the State function in a competitive environment where only the best would be able to do well. Kerala Union of Working Journalists therefore has a very important role to play in promoting not only professional competence, but also ethical conduct in the large fraternity of journalists that live in Kerala, addressing the problems they face in their work and promoting their well-being.

We are all proud of our democracy, which has survived and prospered despite serious challenges to it. We are a country with numerous religions, ethnicities, languages and viewpoints. Freedom for multiple, often opposing, viewpoints to co-exist is one of the defining characteristics of Indian society and Indian polity.  An independent and responsible media is a pre-requisite for sustaining such a society and polity.

We are proud that the freedom of expression is a Constitutional guarantee in India. The media in our country is not just a reliable barometer of public opinion; it is also the conscience-keeper of our nation.

Today, our country is going through some difficult times. The unfortunate incidents of the past few months have brought out worrying fault-lines in our society. The tragic developments in Assam and their reverberations in Mumbai, Pune, Bangalore, Chennai, Hyderabad and other places have shown that we cannot and we should not afford to take social peace and harmony for granted. We need to be constantly vigilant and work continuously towards promoting greater communal harmony and inter-group and inter-community dialogue and understanding.

The media has a very important role to play in this task. Its reporting and opinions should be fair, objective and balanced. The desire to be sensational should be avoided, even though it is very tempting, sometimes. Restraint should be exercised so that nothing that divides our society and country is written, broadcast or telecast. On the other hand a conscious effort should be made to build bridges between communities and regions. These are no more than the abiding values that constitute responsible journalism and which the Kerala Union of Working Journalists has been promoting.

The media in Kerala has both reflected the aspirations of the people and has also moulded public opinion. It has often broken new ground. Long before the concept of development journalism evolved elsewhere in the country, the pages of the Malayalam newspapers were replete with the news of development activities at all levels, including the activities of Panchayats. I am told that recently there was a successful reality show by a Malayalam TV channel in which different Panchayats showcased the development projects in their respective areas! It is indeed difficult to imagine such a show anywhere else in India.

Kerala has produced great media professionals like K. Sukumar, Kesari Balakrishana Pillai, Mammen Mappila, and K.P. Kesava Menon; and cartoonists like Sankar and Abu Abraham. I consider myself greatly privileged to have known many such people in my public life. I sincerely hope that many more journalists from Kerala would follow in the footprints of these distinguished men and women who make the journalist profession feel indeed very proud.

Let me, therefore, conclude by wishing the Kerala Union of Working Journalists and the journalistic fraternity in Kerala all the very best for the future. May God bless your path.
Thank you. Jai Hind.” (PIB)                      13-September-2012 13:02 IST

‘उभरता केरल 2012’ सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री का भाषण

कोच्चि में वैश्विक संपर्क सम्‍मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज कोच्चि में उभरता केरल 2012: वैश्विक संपर्क सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिए गए उनके भाषण का विवरण इस प्रकार है: 

‘’मैं इस सुन्‍दर राज्‍य केरल में एक बार फिर आकर बहुत प्रसन्‍न हूं। ओणम का राज्‍य पर्व अभी समाप्‍त हुआ है और मैं केरल के सभी निवासियों और अनिवासियों के लिए आने वाले वर्ष में खुशी और निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं। इससे पहले कि मैं कुछ कहूं, मैं हमारे विशिष्‍ट विदेशी अतिथियों, राजनयिकों और इस सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए विश्‍व के विभिन्‍न भागों से आए लोगों का स्‍वागत करता हूं। 

मैं अपने मित्र केरल के मुख्‍यमंत्री श्री ओमन चांडी और केरल सरकार, भारतीय औद्योगिक परिसंघ तथा नॉसकाम को इस विशाल सम्‍मेलन उभरता केरल 2012: वैश्विक संपर्क का आयोजन करने के लिए बधाई देता हूं। मैं इस बात पर खास तौर पर प्रसन्‍न हूं कि यह केवल एक सम्‍मेलन ही नहीं है, बल्कि उस प्रक्रिया की शुरूआत है, जो सर‍कार और कॉरपोरेट जगत के नेताओं, नियामक संस्‍थाओं के प्रमुखों, अर्थशास्‍त्रियों, विद्वानों तथा समाज के विभिन्‍न क्षेत्रों के अग्रणी पुरूषों और महिलाओं को हर दो साल बाद मिलने का अवसर देगी, जिसमें केरल को निरंतर आर्थिक और सामाजिक विकास की दृष्टि से सशक्‍त राज्‍य बनाने के लिए मिलकर नए रास्‍ते खोजे जाएंगे।

प्रतिभा, विशेज्ञता और अनुभव के इस संगम से नए महत्‍वपूर्ण संयुक्‍त प्रयास शुरू होंगे, जो अपनी क्षमता से लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नए-नए मार्ग खोलेंगे। इसके परिणामस्‍वरूप नई भागीदारियां होंगी, जिनसे स्‍थानीय क्षमताओं का निर्माण करने में मदद मिलेगी और स्‍थानीय रोजगार बढ़ेगा, स्‍थानीय उत्‍पादन की कीमत बढ़गी और निर्यात बढ़ेगा। इस प्रकार केरल अपने सृजनशील राज्‍य की अब तक की अनुपयुक्‍त व्‍यापक क्षमता का उपयोग कर सकेगा। मैं इस वर्ष के लिए और आगे आने वाले वर्षों के लिए इस सम्‍मेलन की सफलता की कामना करता हूं। 

केरल भारत के राज्‍यों में कई दृष्टियों से अद्भुत राज्‍य है। सामाजि‍क और मानव विकास की प्रगति के इसके आंकड़े विकसित देशों के बराबर है। केरल के पास विशाल प्राकृतिक संसाधन है। इसके लोग बहुत प्रतिभासंपन्‍न है। प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत, लाजवाब व्‍यंजन और सहृदय तथा मैत्रीपूर्ण लोगों के कारण केरल ने विश्‍व पर्यटन में अपना एक विशेष स्‍थान बना लिया है, जहां हर साल लाखों की संख्‍या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं।

इन सब सशक्‍त पहलुओं के साथ-साथ लोगों को एक स्‍वच्‍छ, पारदर्शी और कारगर प्रशासन देने की मुख्‍यमंत्री के प्रयासों के परिणामस्‍वरूप राज्‍य में बाहरी निवेश को आकर्षित करने की पर्याप्‍त संभावनाएं है। मुझे विश्‍वास है कि आज के इस सम्‍मेलन जैसे अन्‍य प्रयासों से राज्‍य में उद्यमों के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। 

इस अद्भुत राज्‍य के लोग साहसी हैं, जो रोजगार के लिए कही भी जाने, नए उद्यम स्‍थापित करने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रसिद्ध हैं। वैश्‍वीकरण का सिलसिला शुरू होने से बहुत पहले केरल के अन्‍य देशों के साथ संपर्क जुड़ गए थे। केरल का दुनिया के कई देशों के साथ मसालों के व्‍यापार का सदियों पुराना इतिहास है, जो वास्‍को-डा- गामा के 1498 में कोझीकोड के तट पर पहुंचने से भी पुराना है।

केरल के 20 लाख से ज्‍यादा लोग भारत के बाहर खाड़ी देशों और अन्‍य देशों में काम करते हैं। ये अनिवासी केरल के लोग जो पैसा भेजते हैं, उसका राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था में बहुत योगदान है। यह योगदान राज्‍य के सकल घरेलू उत्‍पाद में 22 प्रतिशत से भी अधिक है। शायद इस अंशदान को केरल की अर्थव्‍यवस्‍था की रीड़ की हड्डी कहा जा सकता है और ऐसा पिछले चार दशकों से हो रहा है। 

यह बहुत उत्‍साहजनक है कि अनिवासी केरल के लोग अब राज्‍य में होटलों, अस्‍पतालों और शॉपिंग कॉम्‍पलेक्‍स जैसी परियोजनाओं में निवेश कर रहे हैं, जिससे नए भौतिक और सामाजिक ढांचे खड़े करने में मदद मिलती है और राज्‍य के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

हमें ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जिससे हर संभव तरीके से इस प्रकार का निवेश बढ़े और मुझे मुख्‍यमंत्री के इस संकल्‍प के बारे में जानकर बहुत खुशी हुई है कि उनका ऐसा ही करने का दृढ़ निश्चिय है। मुझे उम्‍मीद है कि यह सम्‍मेलन इसके लिए नए रास्‍ते सुझाएगा। 

मेरी सरकार राज्‍य में बढि़यां औद्योगिक ढांचा स्‍थापित करने के राज्‍य सरकार के प्रयासों में सहायता देने के लिए वचनबद्ध है। कल मैं अलुवा को पेट्टा से जोड़ने वाली कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखूंगा। हमारी सरकार ने 5100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की इस परियोजना को मंजूरी दी है। जब यह परियोजना पूरी हो जाएगी, तो यातायात की भीड़-भाड़ कम हो जाएगी और राज्‍य की इस वाणिज्‍यिक राजधानी का स्‍वरूप बदल जाएगा।

फरवरी 2011 में केरल की अपनी यात्रा के दौरान मैंने वल्‍लारपदम में देश के पहले अंतर्राष्‍ट्रीय कंटेनर ट्रांस-शिपमेन्‍ट टर्मिनल और तिरूवनंतपुरम हवाई अड्डे के अंतर्राष्‍ट्रीय टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था। वल्‍लारपदम टर्मिनल की योजना कोच्चि को विश्‍व का एक प्रमुख ट्रांस-शिपमेन्‍ट केन्‍द्र बनाने के लिए बनाई गर्इ है, जिससे कि यह एक बड़ा आर्थिक और लॉजिस्टिक केन्‍द्र बन सके। व्‍यापार और कस्‍टम गतिविधियों के कारण इस केन्‍द्र के संचालन से संबंधित कुछ मुद्दे थे, जिन्‍हें अब हल कर लिया गया है। केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में विशेष रूप से वल्‍लारपदम के लिए तटीय व्‍यापार प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है। मुझे पूरा विश्‍वास है कि इस ऐतिहासिक बंदरगाह के बारे में हमारा सपना जल्‍दी पूरा होगा और देश की कंटेनर सेवा का प्रमुख कार्य इसी बंदरगाह के जरिए होगा। 

कई अन्‍य परियोजनाएं भी है, जिन्‍हें पिछले कुछ वर्षों में हमारी यूपीए सरकार ने केरल के लिए स्‍वीकृति दी है। 2009 में ऐझीमाला में मैंने भारतीय नौसेना अकादमी का भी का उद्घाटन किया था। 2007 में तिरूवनंतपुरम में ब्राह्मोस एयरोस्‍पेस चालू हो गया था। पलक्‍कड़ के लिए एक रेल कोच फैक्‍टरी की घोषणा की गई है। कोचीन पोर्ट ट्रस्‍ट में पुथुवाइपीन में तरल प्राकृतिक गैस पुनर्गैसीकरण टर्मिनल की स्‍थापना के लिए केन्‍द्रीय क्षेत्र की एक बड़ी परियोजना पर कार्य चल रहा है। जब इस परियोजना का कार्य पूरा हो जाएंगा, तो राज्‍य में बिजली, मत्‍स्‍य पालन और खाद्य प्रसंसकरण उद्योगों के लिए प्राकृतिक गैस की उपलब्‍धता बेहतर हो जाएगी।

हमारी यूपीए सरकार द्वारा स्‍थापित भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान तथा भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी संस्‍थान उत्‍कृष्‍ट संस्‍थान बनते जा रहे हैं। हमने कासरगोड में एक केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय भी स्‍थापित किया है। राज्‍य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान-आईआईटी स्‍थापित करने की मांग पर हमारी सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है।

यूपीए सरकार ने केरल को निवेश का प्रमुख केन्‍द्र बनाने के प्रयासों को प्रोत्‍साहन दिया है और इसके लिए सक्रिय सहयोग दिया है। हम यह सहयोग देना जारी रखेंगे। हम चाहेंगे कि केरल ज्ञान और नवीकरण पर आधारित जन हितैषी समग्र और सतत विकास के मार्ग पर अग्रसर हो तथा पर्यावरण की जरूरतों का भी ध्‍यान रखे।

राज्‍य में अधिक श्रम की आवश्‍यकता वाला विनिर्माण क्षेत्र अधिक लाभकारी है और छोटे तथा सूक्ष्‍म कारोबारों को सभी प्रकार के सहायता देने की आवश्‍यकता है। मुझे खुशी है कि श्री ओमन चांडी के नेतृत्‍व में राज्‍य सरकार ढांचे का तेजी से विकास करने के प्रति पूरी तरह सजग है, जो राज्‍य के औद्योगिक विकास के लिए आवश्‍यक है।

मेरा राज्‍य सरकार से आग्रह है कि वह केन्‍द्र सरकार के प्रयासों और विशेष रूप से राष्‍ट्रीय कौशल विकास मिशन का अधिक से अधिक लाभ उठाए। इससे राज्‍य के शिक्षित वर्ग की ऊर्जा का पूरा उपयोग करने में मदद मि‍लेगी। 

मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि केरल अपने विशाल संसाधनों का पूरा लाभ उठाएगा और देश में एक महत्‍वपूर्ण निवेश केन्‍द्र के रूप में उभर कर सामने आएगा। मैं एक आधुनिक, औद्योगिक और समृद्ध केरल के निर्माण के प्रयासों में सफलता के लिए राज्‍य सरकार और यहां के लोगों को अपनी सुभकामनाएं देता हूं।‘’ 

***